दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में गईं ईशा गुप्ता के साथ हुआ हादसा, इस शख्स पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप


बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी वन डे: जस्टिस डिलीवरड के चलते खूब सुर्खियों में हैं। ईशा इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ नजर आईं है। ईशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड और बेबाक अंदाज़ ईशा सबका दिल जीत लेती हैं। अब ईशा ने एक चौंकाने वाला किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब ऐसा क्या हुआ है आइए आपको बताते हैं। दरअसल बीते दिनों ही ईशा गुप्ता दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थीं। लेकिन यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वो चौंक गईं। 

हुआ ये है कि ईशा ने एक होटल व्यवसायी रोहित विग पर कथित तौर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ईशा ने बताया कि रोहित नाम का ये शख्स उनके साथ कुछ ज्यादा ही क्लोज आ रहा था। ईशा ने इन सारी बातों का खुलासा ट्विटर पर किया है। ईशा ने एक ट्वीट में लिखा कि, अगर देश में मेरे जैसी एक महिला ही अनसेफ महसूस करती है तो बाकियां लड़कियां क्या महसूस करती होंगी। यहां तक कि मेरे साथ दो सिक्यॉरिटी गार्ड थे लेकिन मैंने ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो। रोहित विग तुम एक सूअर हो...वह इस गंदगी का ही हकदार है। 

ईशा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने इसके बाद कुछ औऱ ट्वीट में अपना ये गंदा एक्सपीरियंस शेयर किया। ईशा ने दोबारा लिखा कि, रोहित विग जैसे व्यक्ति ही जिम्मेदार हैं जिसके कारण महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। तुम अपनी आंखों के साथ मेरे आसपास मौजूद थे और तुम्हारा घूरना ही काफी था। 

जिस रेस्टोरेंट में ईशा दोस्तों के साथ वहीं रोहित नाम का ये शख्स था। जो कि ईशा को घूर रहा था और बत्तमीजी कर रहा था। ईशा ने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी में इस पूरे हादसे को शेयर किया। ईशा ने बताया कि वो बार बार हरकतें कर रहा था। बाद में ईशा के साथ दो गार्ड रहे थे। ईशा सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।

Powered by Blogger.