PICS- बिकिनी पहन पूल में नहाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने इंटरनेट पर मचाया गदर


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ हैप्पिली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। पीसी बीते दिनों ही अपने जेठ जेठानी की शादी में व्यस्त थी। दरअसल पिछले दिनों ही जो जोनस और सोफी टर्नर ने दोबारा से शादी की है। इस ग्रांड वेडिंग के चलते प्रियंका पेरिस में थीं। इस शादी में प्रियंका ने खूब मस्ती की और पति के साथ वक्त बिताया था। अब वो पति निक जोनस के साथ एक बार फिर से टस्कनी में वक्त बिता रही हैं।

 

 यूं तो दोनों ही स्टार्स अपने अपने कामों में व्यस्त रहते हैं लेकिन जैसे ही दोनों को वक्त मिलता है तो दोनों ही एक दूसके साथ टाइम स्पेंड कर लेते है। इन दिनों ये कपल टस्कनी घूम रहा है। दोनों इस वक्त इटली में साथ रोमांटिक समय बिता रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की और अपनी अलग-अलग खूबसूरत नजारों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 


हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं है। इन तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान मानो बढ़ा दिया है। तस्वीरों में पीसी पूल में नजर आ रही है। बिकिनी में प्रियंका के हॉट अंदाज़ ने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाथ में ड्रिंक लिए प्रियंका ने पूल में आग लगाई है। इंटरनेट पर प्रियंका की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

प्रियंका ने इन तस्वीरों के जरिए सबका दिल जीत लिया है। लाइट ग्रे बिकिनी में पीसी ने तो सबके दिलों में आग लगा दी है। इससे पहले हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों ही एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं। ये वीडियो निक ने ही पोस्ट किया है। वीडियो टस्कनी का ही है।

Powered by Blogger.