स्‍टार किड्स पर चढ़ा बेली डांस का क्रेज, जानिए सेहत से जुड़े 7 फायदे

स्‍टार किड्स पर चढ़ा बेली डांस का क्रेज, जानिए सेहत से जुड़े 7 फायदे 

 

बॉलीवुड में जगह बनाए रखने के लिए फिट रहना बेहद जरुरी है। न केवल सेलेब्स बल्कि उनके बच्चे भी खुद की फिटनेस के लेकर दीवाने हैं। बात चाहे धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर की हो या फिर किंग खान की बेटी सुहाना खान की, सभी ने फिटनेस का एक अलग ही लेवल सेट कर रखा है। इन सभी स्टार किड्स को आजकल जिम में एक्सरसाइज के साथ-साथ बेली डांस करते स्पॉट किया जा रहा है। तो चलिए आज हम भी जानते हैं बॉलीवुड स्टार किड्स के इस शौंक के पीछे छिपे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...

PunjabKesari, nari

बेली डांस के फायदे

 बेली डांस वेस्टर्न कलचर का हिस्सा है। इस तरीके के डांस में शारीरिक कसरत की काफी गुंजाइश होती है।अगर बेली डांस को नियमित रूप से किया जाए तो इससे शरीर की बनावट के साथ आंतरिक निखार भी आता है। बाहरी रुप से खूबसूरत दिखने के साथ-साथ व्यक्ति इंटरनली भी मजबूत और सुडौल बनता है। 

PunjabKesari, nari

तनाव मुक्त लाइफ

हमारा शरीर जितना फिट एंड एक्टिव होगा उसका अच्छा असर हमारे जीवन पर जरुर पड़ेगा। बेली डांस में जिस तरह से शरीर को मूव किया जाता है उससे शरीर में लचीलापन आता है। शरीर जितना लचीला होगा आगे चलकर जीवन में आपको उतनी कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जाहिर है ताउम्र फिट एंड फाइन रहने से इंसान जीवन में आने वाली मुश्किलों का हंसकर सामना करता है।

मजबूत और सुडौल शरीर

रुटीन में बेली डांस करने से आपकी मसल्स मजबूत होती हैं, जो कि बहुत कम किसी दूसरी एक्टिविटी से संभव है। इससे आप आसानी से शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न कर सकती हो। जिससे आपका वजन बहुत कम दिनों में आसानी से घट जाता है।

पॉस्चर सुधारें

आपका खराब पॉस्चर भी आपके स्वास्थ्य में दिक्कत बनकर सामने आता है। नियमित रूप से बैली डांस करने से पॉस्चर में सुधार आता है। इससे आपका अपने शरीर पर नियंत्रण बढ़ता है।

PunjabKesari,nari

बेहतरीन स्टैमिना 

यदि आपको वर्कआउट करना पसंद  नहीं और डांस के प्रति आपका रुझान ज्‍यादा है तो आप बेली डांस को चुन सकती हैं। इसे नियमित करने से शरीर का स्‍टैमिना बढ़ता है।

बढ़ाए सेल्फ-कॉन्फिडेंस

आप शारीरिक तौर पर जितने फिट होंगे आपका कॉन्फिडेंस लेवल उतना ही बेहतर होगा। रोजाना बेली डांस करने से आपका शरीर हेल्दी और टोन्ड शेप में आएगा।

रोगों से छुटकारा

बेली डांस करने से हृदय को सबसे अधिक लाभ होता है। इस नृत्य को करने से ब्लड सर्कुलेशन संतुलित होता है। जिसका सीधा असर आपके हृदय पर पड़ता है। इस डांस को करने से इंसान अंदरुनी खुशी महसूस करता है जिससे बाहरी और अंदरुनी दोनों तरीके से खुश रहता है। खुश रहने वाला इंसान ही रोगमुक्त रह सकता है।

पाचन क्रिया में सहायक

डांस करने से शरीर के सभी अंगों का उचित विकास होता है। शरीर कोमल ओर लचीला बनता है। कमर दर्द जैसी परेशानियां अपने-आप ही नष्ट हो जाती हैं। पाचन क्रिया में भी सुधार होता है जिससे भूख अधिक लगती है। शरीर की शक्ति और स्फूर्ति में बढ़ावा होता है।

 

Powered by Blogger.