अब ‘फेस मास्क’ को घर पर बनाना हुआ आसान, जानें इसके इस्तेमाल करने के चमत्कारी फायदे

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं चेहरे की देखभाल के लिए कुछ घरेलू नुस्खे। जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपने चेहरे से ऑयल को गुड बॉय बोल सकते हैं। बता दें ऑयली स्किन वाले लोगों में डार्क सर्किल के होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। वैसे तो हमारी स्किन में थोड़े बहुत ऑयल का होना जरुरी है लेकिन अगर यहीं ऑयल अगर स्किन पर ज्यादा हो जाता है तो, लोग इसे कम पसंद करते हैं और अपने चेहरे से ऑयल को हटाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग कौस्मैटिक का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन, फिर भी उनको कई खास फर्क नहीं पड़ता है। तो आइये जानते हैं फेस मास्क बनाने के कुछ घरेलू नुस्खे,-

 

1.व्हाइटनिंग मास्क – इस मास्क को लगाने के बाद आपको अपने चेहरे पर एक अलग और इस्टैंट ग्लो दिखने लगता है लेकिन, इस मास्क का इस्तेमाल ज्यादातर शादी, पार्टी में जाने से कुछ समय पहले किया जाता है। पार्टी में जाने के 2 घण्टे पहले आप किसी भी स्किन केयर सेंटर से इसे अपने चेहरे पर लगवा सकते हैं।

 2.एग मास्क – अंडे के सफेद भाग को लेकर इसमें थोड़ा शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

 

 3.बेसन मास्क – बेसन में दूध, हल्दी, दही और गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरा साफ और अच्छा दिखने लगता है।

4.मौइश्र्चराइजिंग मास्क – बता दें इस मास्क का प्रयोग 40 की उम्र के बाद 15 दिनों में एक बार इस्तेमाल किया जाता है। जो स्किन की ड्राईनेश को खत्म कर स्किन पर एक अगल ही तरह का ग्लो लेकर आता है।

5. ऐक्ने मास्क – इस मास्क का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन महिलाओं के चेहरे पर ऐक्ने एंव मुंहासों की समस्या है। समुद्री सार तत्त्व से बना ये मास्क त्वचा से ऑयल को कम करता है।

6.अंडर आई मास्क – इस मास्क को आंखो के नीचे काले घेरों को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये मास्क आंखों के पास झुर्रियों और रेखाओं को कम करता है।

7.कोलेजन मास्क – 30 साल की उम्र की महिलाओं के लिए ये मास्क स्पेशली बनाया गया है। यह मास्क को 30 की उम्र के बाद महिलाओं की स्किन को सुकडने से रोकता है।

मास्क लगाने के तरीके

1. बालों को पीछे अच्छी तरह बांध लें और चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। 

2. मास्क लगाने के लिए एक चौड़े और चपटे ब्रश का इस्तेमाल करें। 

3. मास्क को आंखों और होठों के आसपास की जगह पर ठीक से लगाये। 

4. मास्क को लगाने के बाद 15- 20 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें और इसे हमेशा सादा पानी से ही धोएं। 

5. मास्क के दौरान कभी भी कुछ भी खाना पीना मत खाएं।

Powered by Blogger.